कटनी (01 अक्टूबर) - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गुरुवार को अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जीतेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में ढ़ीमरखेड़ा न्यायालय की न्यायाधीश श्री पूर्वी तिवारी द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘‘विषय विशेषज्ञों द्वारा Expert Lecture गतिविधि के तहत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में Artificial Intelligence ¼ AI ½ एवं Blockchain Technology विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।
कहानी सेवा की के तहत ग्राम गोलनी निवासी हिम्मत अहिरवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान मिलने का सपना साकार हो रहा है। हिम्मत अहिरवार बताते हैं कि उनका मकान पहले कच्चा था।