कहानी सेवा की के तहत ग्राम बलूप, ग्राम पंचायत धरमपुर निवासी बुंदेल सिंह चढ़ार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के आवास का सपना साकार होने की राह आसान हुई है। उन्हें शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास का लाभ प्राप्त हुआ है। आवास योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध होगी।

पक्का मकान परिवार के लिए बेहतर जीवन-यापन, सुरक्षा और स्थिरता का आधार बनेगा। योजना का लाभ मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगी है। बुंदेल सिंह चढ़ार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें अपने परिवार के लिए पक्का घर बनाने का अवसर मिला है। शासन की यह पहल उनके लिए महत्वपूर्ण सहायता साबित हुई है।

योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं आदरणीय भूपेंद्र भैया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आवास जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।