वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर सांदीपनी विद्यालय मलाजखंड में वन विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महात्मा गांधी जी की 157 वीं जयंती के अवसर पर 02 से 08 अक्टूबर 2026 तक जिले में मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों एवं अशासकीय संस्थाओं के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता लाने के साथ नागरिकों को “नशा न करेंगे, न करने देंगे” की ई-शपथ दिलाई जाएगी।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जूनियर बालक/बालिका चैम्पियनशिप 2026-27 का दो दिवसीय आयोजन हंशवाहिनी पब्लिक स्कूल इटौरा, युवा एवं कल्याण संघ रीवा एवं श्री जी राजा मैरिज गार्डन रीवा के संयुक्त सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में बालकों की 06 एवं बालिकाओं की 04 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।