सेवा संकल्प अभियान के तहत आगर-मालवा की वार्ड नंबर 01 की आंगनबाड़ी पर आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी में सम्मान एवं मातृ संवाद के तहत माताओं के साथ संवाद, सार्वजनिक सम्मान एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों की विभिन्न गतिविधियों के साथ फल, मिठाइयां एवं गिफ्ट वितरित किए गये। इस मौके पर श्री धर्मेन्द्र गेहलोद, वार्ड पार्षद श्री शब्बीर पटेल सहित स्थानीय जन उपस्थित थे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं का स्वागत-सम्मान किया गया।
आगर मालवा
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न

गांव जंक्शन डेस्क · आगर मालवा · 26 सितंबर 2026 · 1 मिनट
वार्ड एक में आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान

