पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री स्वप्निल…
जिले में नरवाई प्रबंधन एवं पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जागरूकता रथ रवाना किया गया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
रथ के माध्यम से किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं उपलब्ध विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी।
नरवाई जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जा रही है।