कहानी सेवा की के तहत ग्राम गोलनी निवासी हिम्मत अहिरवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान मिलने का सपना साकार हो रहा है। हिम्मत अहिरवार बताते हैं कि उनका मकान पहले कच्चा था। बारिश सहित मौसम की विपरीत परिस्थितियों में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्के मकान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस हो रही थी।

ऐसे में शासन की आवास योजना उनके परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का मकान बनवाने का अवसर मिला है। अब उनका परिवार सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में रहने का सपना पूरा कर सकेगा। हिम्मत अहिरवार कहते हैं कि पक्का मकान केवल उनके परिवार को छत ही नहीं देगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।

शासन की इस पहल से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हिम्मत अहिरवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया