झुकेही रैक प्वाइंट पर नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक पहुंची हैं, जिनसे कटनी जिले को 1230 मीट्रिक टन खाद मिलेगी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने वितरण केवल ई-टोकन के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उड़ना में विधायक श्री अजय विश्नोई, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के समक्ष स्थानीय कृषक श्री ओमकार पटेल के खेत में लगी धान की फसल पर नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया।