कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026) में भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम सोयाबीन (भावान्तर योजना) एवं रबी 2026-27 के लिए उर्वरक की समीक्षा की आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला स्तरीय समिति को सोयाबीन भावान्तर योजना के मार्गदर्शी अनुसार उक्त योजना का संचालन सुचारू रूप किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सोयाबीन फसल के लिए किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 17 अक्टूबर तक किये जाने एवं उपार्जन की तैयारियां अभी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने रबी 2026-27 के लिए जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उप संचालक कृषि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. शाजापुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि जिले में किसी भी स्थिति में अमानक उर्वरक का विक्रय न हो। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी सतत निरीक्षण करते रहें। साथ ही उन्होंने अमानक उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री काशीराम बड़ोले, उपसंचालक कृषि श्री नितेश यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कोमल डहाके, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती जेनीफर खान, जिला सूचना अधिकारी के प्रतिनिधि एवं सचिव नोडल कृषि उपज बैठक में सम्मिलित हुए।