सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश द्वारा किसानों को ई-कृषि यंत्र अनुदान डीबीटी पोर्टल के माध्यम से उन्नत कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए रीपर (स्वचालित), रीपर ट्रैक्टर चालित, फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर, स्वचालित हाई ग्राउंड क्लीयरेंस स्प्रेयर बूम टाइप, शुगरकेन रूट मैनेजर, रिजर एवं ब्रॉड बेड फरो प्लांटर सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक 13 अक्टूबर 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। लघु एवं सीमांत कृषक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला कृषकों के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान, जबकि अन्य सामान्य कृषकों के लिए अधिकतम 40 प्रतिशत अनुदान की सीमा निर्धारित है।
इच्छुक कृषक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जिसकी लिंक https://farmer.mpdage.mp.gov.in पर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।






