प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, जबलपुर में आज ' विश्व श्वेत छड़ी दिवस ' के अवसर पर जनजागरण एवं श्वेत छड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दृष्टिबाधित व्यक्तियों में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सुरक्षित आवागमन की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज में समावेशी दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
संभागीय समावेशी शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रामनरेश पटेल और सह-प्रभारी श्रीमती राजकुमारी दुबे के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य श्रीमती एफ. इक्का की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अरुण शुक्ला एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में नवागत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा भी प्रतीकात्मक रूप से दृष्टिबाधित प्रतिभागियों को श्वेत छड़ियाँ वितरित की गई।


