पानसेमल ब्लॉक स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति निसरपुर में 4 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 65 दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को कुल ₹13,61,359 (तेरह लाख इकसठ हजार तीन सौ उनसठ रुपये) की बोनस राशि का वितरण किया गया। इसमें वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के 4 वर्षों का ₹9,04,290 समिति बोनस एवं वर्ष 2019-20 का ₹4,57,069 संघ बोनस शामिल है। कार्यक्रम में सर्वाधिक बोनस राशि दुग्ध उत्पादक श्री मुन्ना पिता राहा जी को ₹2,12,000 प्रदान की गई, जिस पर समिति सदस्यों ने पशुपालकों की मेहनत की सराहना करते हुए ग्रामीणों को सहकारिता एवं दुग्ध व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग




