सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित वयोश्री-एडिप योजना गंजबासौदा निवासी जैन दंपति के जीवन में सुविधा और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनी है। शासन की योजनाओं से मिले सहायक उपकरण और पेंशन अब उनके दैनिक जीवन में हमसफर का काम कर रहे हैं।

गंजबासौदा के वार्ड क्रमांक 11 निवासी 68 वर्षीय श्री उदयचंद जैन ( 8871883426) एवं उनकी पत्नी श्रीमती अंगूरीबाई जैन 65 वर्षीय वृद्धावस्था में सुनने और चलने-फिरने की समस्या का सामना कर रहे थे। दोनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कान की मशीन एवं छड़ी उपलब्ध कराई गई। अब कान की मशीन की मदद से पति-पत्नी एक-दूसरे की बातें अधिक आसानी से सुन पा रहे हैं, वहीं छड़ी के सहारे दोनों एक साथ आने-जाने में सुविधा महसूस कर रहे हैं।

कान की मशीन से आसान हुआ आपसी संवाद

वृद्धावस्था के कारण श्री उदयचंद जैन और उनकी पत्नी श्रीमती अंगूरीबाई जैन को सुनने में कठिनाई होती थी। बातचीत के दौरान एक-दूसरे की बातें सुनने और समझने में परेशानी आती थी। वयोश्री-एडिप योजना के तहत प्राप्त कान की मशीन ने उनकी इस परेशानी को काफी हद तक कम किया है।

अब दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे की बातें आसानी से सुन पा रहे हैं। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से संवाद करने में भी उन्हें सुविधा मिल रही है। उनके लिए यह उपकरण दैनिक जीवन में सहजता लौटाने का माध्यम बना है।

चलने-फिरने में परेशानी के कारण जैन दंपति के लिए अकेले आवागमन करना भी कठिन था। योजना के तहत मिली छड़ी अब उनके लिए चलने का सहारा बनी है। दोनों पति-पत्नी छड़ी के सहारे एक साथ आने-जाने में सुविधा महसूस कर रहे हैं।

शासन की सहायता से मिले ये उपकरण उनके लिए केवल सहायक साधन नहीं, बल्कि एक-दूसरे का साथ निभाते हुए सहज जीवन जीने का माध्यम बन गए हैं।

वृद्धावस्था पेंशन बनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति का सहारा

श्री उदयचंद जैन और उनकी पत्नी श्रीमती अंगूरीबाई जैन दोनों को

इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 600 - 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त हो रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।

इस प्रकार जैन दंपति के जीवन में शासन की योजनाएं अलग-अलग रूपों में सहारा बनकर आई हैं — पेंशन से आर्थिक संबल, कान की मशीन से संवाद में सुविधा और छड़ी से आवागमन में सहारा।

शिविर में हुआ परीक्षण, जरूरत के अनुसार मिले उपकरण

श्री उदयचंद जैन एवं श्रीमती अंगूरीबाई जैन दोनों ने 22 जून को आयोजित वयोश्री योजना अंतर्गत सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर में परीक्षण कराया था।परीक्षण के बाद उनकी आवश्यकता के अनुसार छड़ी एवं कान की मशीन प्रदान किए जाने हेतु चिन्हांकन किया गया।

इसके पश्चात दिनांक 8 अक्टूबर को निकाय स्तर पर आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में जैन दंपति को चिन्हांकित सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

“ अब साथ-साथ सुनते और चलते हैं ”

श्री उदयचंद जैन एवं श्रीमती अंगूरीबाई जैन शासन की योजनाओं से मिली सहायता से प्रसन्न हैं। वे बताते हैं कि पहले सुनने और चलने-फिरने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब कान की मशीन से एक-दूसरे की बातें आसानी से सुन पाते हैं और छड़ी के सहारे साथ-साथ आना-जाना भी कर लेते हैं।

जैन दंपति शासन की योजनाओं को अपने जीवन का सहारा और हमसफर बताते हुए आभार व्यक्त करते हैं।

वयोश्री-एडिप योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने जैन दंपति के जीवन में यह बदलाव लाया है कि अब उम्र की चुनौतियों के बीच शासन का सहयोग उनके साथ है और वे एक-दूसरे का हाथ थामकर अधिक सहजता से अपना जीवन आगे बढ़ा रहे हैं।