दीपावली पर्व पर कुम्हारों एवं जिले के ग्रामीण कारीगरों द्वारा पारंपरिक रूप से तैयार किए जाने वाले मिट्टी के दीयों के विक्रय को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री स्वप्निल वानखड़े ने निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण कारीगरों को मिट्टी के दीये बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मिट्टी के दीयों के विक्रय पर किसी भी प्रकार की कर वसूली नहीं की जाए। साथ ही दीयों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी योजनाएं
दीपावली पर मिट्टी के दीये बेचने वाले ग्रामीण कारीगरों को नहीं लगेगा कर, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
गांव जंक्शन डेस्क · दतिया · 27 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट




