जिले में आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावट पर नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा कोतमा स्थित जया डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गाय के दूध, दही, पनीर एवं खोवा के नमूने जांच के लिए लिए गए। नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की निगरानी की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य मिलावट की रोकथाम करना तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।