विकासखंड रामपुर बघेलान अंतर्गत ग्राम बांधा के वृंदावन ग्राम में गोवर्धन पूजन एवं गोपाल कृष्ण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामपुर बघेलान विधायक श्री विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री विक्रम सिंह ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजन एवं गौमाता की आराधना की। कार्यक्रम के दौरान गौसेवा, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालकों को गोपाल कृष्ण पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।