जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) एवं स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होने के पश्चात सोमवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धार में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पुष्पेंद्र सस्तीया ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की प्रत्येक विधानसभा से निबंध प्रतियोगिता के 5 एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 5 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदाता जागरूकता के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 10-10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
पंचायत और ग्रामीण विकास




