बाणसागर बांध का जलस्तर 23 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे 341.64 मीटर दर्ज किया गया, जो बांध के पूर्ण जलाशय स्तर (एफआरएल) 341.64 मीटर के बराबर है। बांध में 5429.60 एमसीएम लाइव स्टोरेज है तथा जलाशय 100 प्रतिशत भरा हुआ है। गत वर्ष 23 सितम्बर को जलस्तर 341.50 मीटर दर्ज किया गया था।
बांध में प्रातः 8 बजे 677.31 क्यूमेक्स पानी की आवक दर्ज की गई। वहीं कुल बहिर्वाह भी 677.31 क्यूमेक्स है। इसमें पावर हाउस-III से 138.81 क्यूमेक्स, एचआर (सीडब्ल्यूसी) से 150 क्यूमेक्स, स्पिलवे से 380 क्यूमेक्स, आरबीसी से 2.50 क्यूमेक्स तथा भितरी से 1 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वाष्पीकरण से 5 क्यूमेक्स पानी की क्षति दर्ज की गई है।
बांध के 6 रेडियल गेट क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10 एवं 11 को 0.30 मीटर-मीटर खोला गया है। इन छह गेटों से स्पिलवे के माध्यम से कुल 380 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।



