कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को आवासीय भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री और अधिकार अभिलेख प्रदान करने के कार्यों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पनागर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया चौबे का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वामित्व योजना के पोर्टल, ऑनलाइन प्रकिया, ई-साइन और रजिस्ट्री वितरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से अब तक दर्ज मामलों और तैयार की गई रजिस्ट्रियों की संख्या की जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में कुल निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले तेज गति से कार्य करते हुए लगभग 59 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, जिस पर कलेक्टर ने कहा कि कार्यों में और अधिक तेजी लायें।

इस दौरान एसडीएम कलावती ब्यारे, तहसीलदार नीरज तखारिया तथा संबंधित हल्का पटवारी एवं पंचायत सचिव तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।