प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन में सेवाभाव युवा मंडल के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड परासिया में आज विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामप्रसाद कुमरे, श्री संदीप यादव, प्रोफेसर शासकीय पेंचवेली महाविद्यालय परासिया श्री वसीम खान, श्री मोहम्मद रिजवान, सरपंच ढाला श्री संतोष कवरेती एवं नवांकुर संस्था सेवाभाव युवा मंडल के अध्यक्ष श्री मनेश भलावी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, जनजातीय समाज के अधिकारों, संस्कृति, स्वाभिमान एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने, अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने तथा समाज के विकास के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र एवं उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की आगामी कार्ययोजना, ग्रामीण विकास, जनभागीदारी एवं सामाजिक संस्थाओं की भूमिका के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक एकता एवं महापुरुषों के योगदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री शंकराराम प्रजापति ने किया तथा आभार प्रदर्शन परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास ने किया। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास, श्री शंकरराम प्रजापति, श्री रूपेश सूर्यवंशी, श्रीमती नमिता सिंह बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इसके साथ ही नवांकुर संस्था नवचेतना पब्लिक वेलफेयर सोसायटी से श्री अंकेश वाघ, उत्कर्ष संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से श्री देवी सिंह राजपूत एवं ग्रामोत्थान अंत्योदय फाउंडेशन से श्री कुबेर सिंह सूर्यवंशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



