राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (पीजी) 2026 का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर 30 अगस्त एवं जयपुर के सेंटर पर री-एग्जाम 3 सितंबर 2026 को करवाया गया था।
इस एग्जाम में 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिनको अब आंसर की एवं रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनाशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है।
सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि अभी तक यह फाइनल नहीं है कि प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी या नहीं।
पिछले साल बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट फाइनल आंसर की जारी की गई थी।
NBEMS द्वारा नीट पीजी रिजल्ट 30 सितंबर तक जारी किया जायेगा जिसकी जानकारी ऑफिशियल ब्रोशर में प्रदान की गई है।
नतीजे ऑनलइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे।
अभ्यर्थी नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से परिणाम की जांच कर सकेंगे-
नीट पीजी रिजल्ट 2026 देखने और डाउलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके इसमें अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
पीडीएफ में उम्मीदवारों का एप्लीकेशन आईडी, रोल नंबर, पर्सेंटाइल और रैंक दर्ज होगी।
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि रिजल्ट जारी होने पर अभ्यर्थी एप्लीकेशन आईडी, रोल नंबर टोटल स्कोर एवं नीट पीजी रैंक चेक कर सकेंगे।
स्कोरकार्ड नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद उपलब्ध करवाया जायेगा।
नतीजों के साथ ही NBEMS द्वारा पासिंग कटऑफ भी जारी होगा।
पिछले साल कैटेगरी के अनुसार अनुसार जनरल-ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 50 पर्सेंटाइल एवं स्कोर 276, जनरल, पीडब्ल्यूबीडी के लिए पर्सेंटाइल 45 एवं स्कोर 255, एससी/ एसटी/ ओबीसी (Including PwBD of SC/ ST/ OBC) के लिए कटऑफ 40 पर्सेंटाइल एवं स्कोर 235 रहा था।
यह भी पढ़ें- 18 वर्षीय छात्र आदित्य ने बनाया 'ForeCAT' AI मॉडल, अमेरिकी इंस्टीट्यूट से पाई 83 लाख रुपये की स्कॉलरशिप
मुख्य बातें
- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (पीजी) 2026 का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर 30 अगस्त एवं जयपुर के सेंटर पर री-एग्जाम 3 सितंब…
- इस एग्जाम में 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिनको अब आंसर की एवं रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनाशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध …
स्रोत और संदर्भ
- दैनिक जागरण · NEET PG Result 2026: नीट पीजी आंसर की जल्द जारी होने की उम्मीद, रिजल्ट इस डेट को किया जाएगा घोषित ↗21 सितंबर 2026
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।



